बड़े खिलाड़ी वो होते हैं जो मुश्किल समय में अपनी टीम के लिए खड़े होते हैं। महिला विश्व कप 2025 का 9वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने को मजबूर ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी संकटमोचक के रूप में उभरी और ऐसी पारी खेली जिसे वर्षों तक याद रखा जाएगा।

Advertisement

बेथ मूनी ने अपने वनडे करियर का 5वां शतक लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया को न सिर्फ मुश्किल से निकाला बल्कि एक ऐसे स्कोर पर पहुंचा दिया, जहां से टीम जीत की सोच सकती है। मूनी ने 114 गेंद पर 11 चौके लगाते हुए 109 रन की पारी खेली। वह पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुईं।

Advertisement

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई मूनी ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट पर 76 रन के मुश्किल हालत से निकालते हुए 9 विकेट पर 221 तक पहुंचाया। इसमें दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं अलाना किंग के साथ नौंवे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की अहम भूमिका रही। अलाना 49 गेंद पर 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहीं।

मूनी ने आठवें विकेट के लिए किम गार्थ (11) के साथ 39 रन की साझेदारी की। 21.2 ओवर में 76 पर 7 विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 221 रन बनाए हैं।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई मूनी ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट पर 76 रन के मुश्किल हालत से निकालते हुए 9 विकेट पर 221 तक पहुंचाया। इसमें दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं अलाना किंग के साथ नौंवे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की अहम भूमिका रही। अलाना 49 गेंद पर 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के लिए नशरा संधु ने 3, कप्तान फातिमा सना और रमीन शमीम ने 2-2 और डायना बेग और सादिया इकबाल ने 1-1 विकेट लिए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार