महिला विश्व कप के 12वें मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान नेट सेवियर ब्रंट की शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका के सामने जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान नेट सेवियर ब्रंट के 117 गेंद पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से बनाए 117 रन की शतकीय पारी के दम पर 9 विकेट पर 253 रन बनाए।

Advertisement

कप्तान के अलावा टैमी ब्यूमाउंट ने 29 गेंद पर 32, हिदर नाईट ने 47 गेंद पर 29 और चार्ली डिन ने 36 गेंद पर 19 रन बनाए। सभी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाईं। नेट सेवियर ब्रंट ने एंकर भूमिका निभाई। वह नौंवे विकेट के रूप में आउट हुईं। इस दौरान छोटी-छोटी साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर उन्होंने 253 तक पहुंचाया।

कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान नेट सेवियर ब्रंट के 117 गेंद पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से बनाए 117 रन की शतकीय पारी के दम पर 9 विकेट पर 253 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका विश्व कप की सह-मेजबान है, लेकिन उसे अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे इस मैच से पहले 2 मैचों में श्रीलंका को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। बारिश से धुले मैच की वजह से श्रीलंका को 1 अंक मिला था। श्रीलंका के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 254 का स्कोर भी आसान नहीं होने वाला है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार