वनडे महिला विश्व कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत की जीत के लिए देशभर के मंदिरों में क्रिकेट प्रशंसकों ने दुआएं मांगीं और हवन किया।

Advertisement

टीम इंडिया की जीत के लिए वाराणसी में क्रिकेट प्रशंसकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। कुछ क्रिकेट प्रशंसकों के साथ आईएएनएस ने बातचीत की।

Advertisement

ए़क प्रशंसक ने कहा कि हम लोगों ने भारत की विश्व कप फाइनल में जीत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया है। हमें विश्वास है कि भारत आसानी से विश्व कप जीत हासिल करेगा और इतिहास रचेगा। भारत ने इससे पहले सात बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर साबित कर दिया है कि इस बार विश्व कप पर कब्जा भारत का होने जा रहा है।

नलिनी ने बताया कि हम लोगों ने अपनी टीम के लिए चीयरअप किया है, टीम इंडिया के लिए दीप जलाए। ऑस्ट्रेलिया को हराया, इस बार टीम इंडिया ही जीतेगी।

यश ने कहा कि हम लोगों ने भारत की जीत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची है, साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व कप की ट्रॉफी जीतेगी। पूरा भारत टीम इंडिया के साथ है।

नलिनी ने बताया कि हम लोगों ने अपनी टीम के लिए चीयरअप किया है, टीम इंडिया के लिए दीप जलाए। ऑस्ट्रेलिया को हराया, इस बार टीम इंडिया ही जीतेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह मैच जितना भारत के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही साउथ अफ्रीका के लिए भी है। इस फाइनल मैच से दुनिया को नया विश्व विजेता मिलेगा। भारत जहां इससे पहले दो बार फाइनल का रास्ता तय कर चुकी है, वहीं साउथ अफ्रीका के लिए पहला मौका है। दोनों टीम ने इस विश्व कप में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार