भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत की जीत की हीरो जेमिमा रोड्रिग्स रहीं, जिन्होंने नाबाद 127 रन की पारी खेलते हुए भारत की ऐतिहासिक जीत की यादगार कहानी लिखी।

Advertisement

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 339 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम ने 59 के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का विकेट खो दिया था। मंधाना 24 और शेफाली 10 रन बनाकर आउट हुईं। दोनों का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी।

Advertisement

जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई। 226 के स्कोर पर हरमन 88 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 89 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर आउट हुईं। इसके बाद रोड्रिग्स ने दीप्ति शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। दीप्ति 17 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा घोष ने 16 गेंद पर 26 रन बनाए, तो वहीं 8 गेंद पर अमनजोत 15 रन बनाकर नाबाद रहीं। इन सभी के बीच जेमिमा रोड्रिग्स ने एक छोर थाम कर रखा और 134 गेंद पर 14 चौके की मदद से नाबाद 127 रन की पारी खेली। भारत ने 48.3 ओवर में विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता।

बता दें कि पूर्व में 331 रन से कभी महिला क्रिकेट इतिहास में चेज नहीं हुआ था। जेमिमा की वजह से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से 2 नवंबर को होगा।

बता दें कि पूर्व में 331 रन से कभी महिला क्रिकेट इतिहास में चेज नहीं हुआ था। जेमिमा की वजह से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत के लिए श्री चरणी, दीप्ति शर्मा ने 2-2, क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और राधा यादव ने 1-1 विकेट लिए। तीन बल्लेबाज रन आउट हुईं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार