महिला विश्व कप 2025 में रविवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक हाईस्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम द्वारा दिए गए 331 के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। महिला वनडे विश्व कप के इतिहास को देखा जाए तो यह मैच सर्वाधिक छक्कों के लिए याद किया जाएगा।

Advertisement

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए थे। प्रतिका रावल ने अपनी 75 रन की पारी में 1 छक्का लगाया था। वहीं, स्मृति मंधाना ने अपनी 80 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। हरलीन देओल ने 1 और ऋचा घोष ने 2 छक्के लगाए। कुल मिलाकर भारतीय टीम की तरफ से 7 छक्के लगे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एलिसा हिली ने अपनी 142 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। फोएबे लिचफिल्ड, एल्सी पेरी, और एश्ले गार्डनर ने 1-1 छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 6 छक्के लगे।

कुल मिलाकर मैच में 13 छक्के लगे। महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में लगे सर्वाधिक छक्कों का यह रिकॉर्ड है।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एलिसा हिली ने अपनी 142 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। फोएबे लिचफिल्ड, एल्सी पेरी, और एश्ले गार्डनर ने 1-1 छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 6 छक्के लगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में हरमनप्रीत एंड कंपनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चली गई है। भारतीय टीम का अगला मैच इंग्लैंड से है, जो टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार