महिला विश्व कप: श्रीलंका की हार का सिलसिला बरकरार, दक्षिण अफ्रीका ने 10 विकेट से हराया

Updated: Fri, Oct 17 2025 23:28 IST
Image Source: IANS
महिला विश्व कप 2025 में सह-मेजबान श्रीलंका की हार का सिलसिला जारी है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

बारिश से प्रभावित मैच 50 की जगह 20-20 ओवरों का हुआ। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 105 रन बनाए। श्रीलंका के लिए विस्मी गुनारत्ने ने 33 गेंद पर 34 रन बनाए। इसके अलावा चमारी अट्टापट्टू ने 11, हर्षिता समरविक्रमा ने 13, कविशा दिल्हारी ने 14, और निलाक्षिका सिल्वा ने 18 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मल्बा ने 3, मसाबाता क्लास ने 2, और नादिन डे क्लार्क ने 1 विकेट लिए।

121 का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका ने 14.5 ओवर में बिना विकेट खोए 125 रन बनाकर हासिल कर लिया और मैच 10 विकेट से जीत लिया। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 47 गेंद पर 8 चौकों की मदद से नाबाद 60 और तंजीम ब्रिट्स ने 42 गेंद पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली।

लौरा वोल्वार्ड्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

121 का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका ने 14.5 ओवर में बिना विकेट खोए 125 रन बनाकर हासिल कर लिया और मैच 10 विकेट से जीत लिया। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 47 गेंद पर 8 चौकों की मदद से नाबाद 60 और तंजीम ब्रिट्स ने 42 गेंद पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका अंकतालिका में दूसरे स्थान पर चली गई है। दक्षिण अफ्रीका के पांचवें मैच में यह चौथी जीत थी। पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ ही श्रीलंका की सेमीफाइनल खेलने की संभावना अब समाप्त हो चुकी है।

Article Source: IANS

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें