शेफाली वर्मा और ममता मदिवाला के अर्धशतकों की बदौलत भारत ए ने गुरुवार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ग्राउंड 2 पर महिला वनडे विश्व कप अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए इसाबेला गेज के नाबाद 101 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 273 रन बनाए थे। बारिश के कारण डीएलएस पद्धति के मुताबिक भारत ए टीम को 40 ओवर में 224 का लक्ष्य दिया गया। शेफाली वर्मा की दमदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3 गेंद पहले 4 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने में असफल रहीं शेफाली ने 49 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली। शेफाली के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ममता ने 60 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 56 रन की पारी खेली। ऑलराउंडर मिन्नू मणि ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। भारतीय टीम ने 39.3 ओवर में 226 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इसाबेला गेज के नाबाद 101 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 273 रन बनाए थे। बारिश के कारण डीएलएस पद्धति के मुताबिक भारत ए टीम को 40 ओवर में 224 का लक्ष्य दिया गया। शेफाली वर्मा की दमदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3 गेंद पहले 4 विकेट से हरा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड शनिवार को इसी मैदान पर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुख्य भारतीय टीम के खिलाफ अपना दूसरा अभ्यास मैच खेलने से पहले इस मैच की अपनी गलतियों को सुधारना चाहेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार