महिला प्रीमियर लीग यानी WPL 2027 के पांचवें सीजन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (16 सितंबर) को आगामी सीजन की अहम तारीखों का ऐलान कर दिया। WPL 2027 का आयोजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 के बीच किया जा सकता है।

Advertisement

नए सीजन की तैयारियों में सबसे पहली बड़ी तारीख 28 सितंबर 2026 है। इस दिन खिलाड़ियों के रिटेंशन की आखिरी तारीख होगी। पांचों फ्रेंचाइजियां इस दौरान तय करेंगी कि वह अपनी मौजूदा टीम से किन खिलाड़ियों को अगले सीजन के लिए बरकरार रखना चाहती हैं।

इसके बाद टीमों के पास अपनी स्क्वॉड को मजबूत करने का बड़ा मौका WPL Player Auction में होगा। खिलाड़ियों की नीलामी 28 अक्टूबर 2026 को कोच्चि के ग्रैंड हयात में आयोजित की जाएगी। इसी ऑक्शन के जरिए फ्रेंचाइजियां अपनी टीम में मौजूद खाली जगहों को भरने और सीजन के लिए अंतिम संयोजन तैयार करने की कोशिश करेंगी।

WPL 2027 में भी पांच टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज शामिल हैं। पिछले सीजन यानी WPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना दूसरा WPL खिताब जीता था। अब अगले सीजन के लिए सभी टीमों की नजरें अपने मौजूदा खिलाड़ियों को बनाए रखने और ऑक्शन में सही खिलाड़ियों को जोड़ने पर होंगी।

रिटेंशन की तारीख सामने आने के बाद अब फ्रेंचाइजियों के लिए अगले कुछ दिन काफी अहम रहने वाले हैं। 28 सितंबर तक यह तय हो जाएगा कि कौन से खिलाड़ी अपनी मौजूदा टीम के साथ बने रहते हैं। इसके बाद 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाला ऑक्शन WPL 2027 की टीमों को अंतिम रूप देने की दिशा में अगला बड़ा कदम होगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार