Gujarat Giants Women: गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के फाइनल में पहुंचने के लिए 169 रन का टारगेट दिया है।

Advertisement

मंगलवार को बीसीए स्टेडियम में जारी एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात जायंट्स ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए।

Advertisement

इस टीम को महज 9 रन पर सोफी डिवाइन (6) के रूप में बड़ा झटका लगा गया था। यहां से बेथ मूनी ने अनुष्का शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 38 के स्कोर पर जायंट्स ने लगातार दो गेंदों पर अनुष्का (16) और कप्तान एशले गार्डनर (0) का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद बेथ मूनी ने कनिका आहूजा के साथ चौथे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी की, जिसके बाद जॉर्जिया वेयरहैम के साथ पांचवें विकेट के लिए 46 गेंदों में 61 रन जुटाकर टीम को 120 के स्कोर तक पहुंचा दिया। वेयरहैम ने 25 गेंदों में 35 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

एक छोर पर निरंतर विकेट गिरते रहे, तो दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 51 गेंदों में 6 चौकों के साथ नाबाद 62 रन की पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से चिनले हेनरी ने 35 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए। एक सफलता मिन्नू मणि के हाथ लगी।

Advertisement

एक छोर पर निरंतर विकेट गिरते रहे, तो दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 51 गेंदों में 6 चौकों के साथ नाबाद 62 रन की पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, मारिजैन कप्प, चिनले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदिनी शर्मा शामिल हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार