Premier League: मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में गुजरात जायंट्स को जीत के लिए 193 रन का टारगेट दिया है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए।

Advertisement

बेथ मूनी ने सोफी डिवाइन के साथ 16 गेंदों में 22 रन की साझेदारी की। सोफी 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद कनिका आहूजा ने बेथ मूनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 42 रन जुटाए। बेथ मूनी 26 गेंदों में 1 चौके और 3 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुईं।

यहां से कनिका आहूजा ने एश्ले गार्डनर के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन जुटाए। कप्तान गार्डनर ने 11 गेंदों में 4 चौकों के साथ 20 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि कनिका 18 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

टीम 99 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से जॉर्जिया वेयरहैम ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आयुषी सोनी के साथ 37 रन की साझेदारी की। सोनी 11 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं। इसके बाद जॉर्जिया ने भारती फुलमाली के साथ 24 गेंदों में 56 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

भारती ने 15 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ नाबाद 36 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया ने 33 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ नाबाद 43 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की तरफ से शबनीम इस्माइल, हेली मैथ्यूज, निकोला कैरी और अमेलिया केर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

टीम 99 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से जॉर्जिया वेयरहैम ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आयुषी सोनी के साथ 37 रन की साझेदारी की। सोनी 11 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं। इसके बाद जॉर्जिया ने भारती फुलमाली के साथ 24 गेंदों में 56 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, एशले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, आयुषी सोनी, जॉर्जिया वेयरहेम, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह को शामिल किया गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार