Kolkata Knight Riders: वरुण चक्रवर्ती को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का ट्रंप कार्ड माना जाता रहा है। वरुण ने केकेआर के लिए किए गए अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम में जगह बनाई थी और बड़ी सफलता हासिल की थी, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 से शुरू हुआ उनका खराब फॉर्म आईपीएल में भी देखने को मिल रहा है।
गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ हुए मैच में भी वरुण काफी महंगे रहे थे। हालांकि मैच में कप्तान रहाणे का वरुण का इस्तेमाल पावरप्ले में करना पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को समझ नहीं आया और उन्होंने इस फैसले की आलोचना की है।
इरफान पठान ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, "अंजिक्य रहाणे को आउट-ऑफ-फॉर्म वरुण से पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं करानी चाहिए थी। यह गलत फैसला था। एक गेंदबाज के तौर पर आपका आत्मविश्वास बढ़ाने में कप्तान का बड़ा रोल होता है। अगर वह उस समय आपका साथ नहीं देता जब आपको लगता है कि आप बेहतर कर सकते हैं और आपके पास मोमेंटम है, तो यहीं पर नेतृत्व की जरूरत होती है, इसलिए उसे पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए थी।"
उन्होंने कहा, "आप एक ऐसे गेंदबाज को खो रहे हैं, जो आपका ट्रंप कार्ड हो सकता है, जो आपका मैच-विनर हो सकता है, जो आपका मैच-विनर रहा है। आप उसे एक कप्तान के तौर पर मुश्किल काम दे रहे हैं।"
हालांकि बतौर कप्तान दूसरे हाफ में रहाणे के प्रदर्शन की पठान ने तारीफ की।
वरुण ने एसआरएच के खिलाफ 2 ओवर की गेंदबाजी में 31 रन लुटाए।
हालांकि बतौर कप्तान दूसरे हाफ में रहाणे के प्रदर्शन की पठान ने तारीफ की।
Also Read: LIVE Cricket Score
227 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई और 65 रन से मैच हार गई। केकेआर की यह लगातार दूसरी हार थी, जबकि एसआरएच ने अपने दूसरे मैच में पहली जीत दर्ज की।