World Cup Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 यादगार रहा था। 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप जीता था। भारतीय टीम का यह पहला आईसीसी खिताब था। 2026 भी भारतीय महिला टीम के लिए यादगार और ऐतिहासिक हो सकता है।

Advertisement

साल 2025 में पहली बार वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम के पास साल 2026 में अपना पहला टी20 विश्व कप जीतने का मौका है। टी20 विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में 12 जून से लेकर 5 जुलाई तक होना है। अगर वनडे विश्व कप की तरह भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीतने में कामयाब रहती है, तो ये ऐतिहासिक होगा।

महिला टी20 विश्व कप 2026 विश्व कप का 10वां संस्करण होगा। पिछले 9 संस्करणों में 6 बार ऑस्ट्रेलिया विजेता रही है। इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने एक-एक बार खिताब जीता है। टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में आया था, जब टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, तब ऑस्ट्रेलिया विजयी रही थी। इसके अलावा, भारतीय टीम 2009, 2010 और 2018 में सेमीफाइनल खेल चुकी है।

भारतीय पुरुष अंडर-19 क्रिकेट टीम के पास भी 2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है।

महिला टी20 विश्व कप 2026 विश्व कप का 10वां संस्करण होगा। पिछले 9 संस्करणों में 6 बार ऑस्ट्रेलिया विजेता रही है। इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने एक-एक बार खिताब जीता है। टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में आया था, जब टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, तब ऑस्ट्रेलिया विजयी रही थी। इसके अलावा, भारतीय टीम 2009, 2010 और 2018 में सेमीफाइनल खेल चुकी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

विश्व कप का यह सोलहवां संस्करण होगा। भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है और पांच बार खिताब जीत चुकी है। चार खिताब के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरी सफल टीम है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार