भारतीय विकेटकीपर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल की मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपने जुड़ने की खबर को खारिज किया।

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज ने फर्जी खबर फैलाने के लिए एक यूजर पर निशाना साधा। यूजर के मुताबिक, पंत ने कथित तौर पर आईपीएल 2025 से पहले फ्रेंचाइजी में नेतृत्व के अवसरों की तलाश में आरसीबी से संपर्क किया था।

Advertisement

एक्स पर एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि पंत के मैनेजर ने इस सप्ताह की शुरुआत में आरसीबी से संपर्क किया था, लेकिन आरसीबी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

पोस्ट में आगे कहा गया, "विराट, पंत को आरसीबी में नहीं चाहते हैं, क्योंकि भारतीय टीम के साथ-साथ डीसी में भी उनकी राजनीतिक रणनीति है।"

पंत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "फेक न्यूज... आप लोग सोशल मीडिया पर इतनी फर्जी खबरें क्यों फैलाते हैं। समझदार बनो दोस्तों, ये बहुत बुरा है। बिना वजह ऐसा माहौल मत बनाओ। यह पहली बार नहीं है और आखिरी बार भी नहीं होगा, लेकिन मुझे इस पर बोलना पड़ा। कृपया कुछ बात फैलाने से पहले उसकी जांच करें। हर दिन यह बदतर होता जा रहा है। बाकी यह आप लोगों पर निर्भर है। यह सिर्फ आपके लिए नहीं है, यह उन बहुत से लोगों के लिए है जो गलत सूचना फैला रहे हैं। टेक केयर।"

इस साल की शुरुआत में पंत ने जानलेवा सड़क हादसे से उबरने और लंबे ब्रेक के बाद आईपीएल 2024 सीजन में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की।

Advertisement

पंत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "फेक न्यूज... आप लोग सोशल मीडिया पर इतनी फर्जी खबरें क्यों फैलाते हैं। समझदार बनो दोस्तों, ये बहुत बुरा है। बिना वजह ऐसा माहौल मत बनाओ। यह पहली बार नहीं है और आखिरी बार भी नहीं होगा, लेकिन मुझे इस पर बोलना पड़ा। कृपया कुछ बात फैलाने से पहले उसकी जांच करें। हर दिन यह बदतर होता जा रहा है। बाकी यह आप लोगों पर निर्भर है। यह सिर्फ आपके लिए नहीं है, यह उन बहुत से लोगों के लिए है जो गलत सूचना फैला रहे हैं। टेक केयर।"

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार