नई दिल्ली, 15 अप्रैल (CRICKETNMORE)| पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर हैरानी जताई है।

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में दूसरे विकेटकीपर के स्थान की रेस में पंत को पछाड़ दिया। 
गावस्कर ने हालांकि माना है कि कार्तिक, पंत की तुलना में बेहतर विकेटकीपर हैं। 

Advertisement

गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, "पंत के फार्म को देखते हुए यह थोड़ा हैरानी भरा है। वह सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि इससे पहले से भी काफी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी विकेटकीपिंग में भी काफी सुधार दिखा रहा है। वह शीर्ष छह में बायें हाथ का बल्लेबाजी विकल्प देते, जो गेंदबाजों के खिलाफ काफी अच्छा होता।" 

उन्होंने कहा, "गेंदबाजों को बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए अपनी लाइन एवं लेंग्थ में बदलाव करना पड़ता और कप्तान को मैदान में काफी बदलाव करने होते हैं।" 

पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा, "किसी दिन अगर महेंद्र सिंह धोनी को बुखार होता है और वह नहीं खेलते हैं तो आप ऐसा खिलाड़ी चाहोगे जो बेहतर विकेटकीपर हो। मुझे लगता है कि कार्तिक को किसी और चीज से ज्यादा विकेटकीपिंग में कौशल से ही टीम में जगह मिली है।" 

गावस्कर ने तमिलनाडु के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर को टीम में शामिल किए जाने को लेकर कहा कि वह टीम के लिए बहुत बड़ी संपत्ति हैं। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "वह ऐसा क्रिकेटर है जिन्होंने पिछले एक साल में काफी सुधार किया है। उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। वह काफी उपयोगी क्रिकेटर भी है। वह एक अच्छे बल्लेबाज के साथ-साथ उपयोगी गेंदबाज और शानदार फील्डर भी हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार