एडेन मार्करम (Aiden Markram) के तूफानी शतक के दम पर सनराइजर्स ईस्टर्स कैप (Sunrisers Eastern Cape) ने गुरुवार (9 फरवरी) को खेले गए SA20 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स (Joburg Super Kings ) को 14 रन से हरा दिया। अब सनराइजर्स की टीम शनिवार (11 फरवरी) को फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम भिड़ेगी। 213 रन के विशाल स्कोर के जवाब में सुपर किंग्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सकी।

Advertisement

रीजा हेंड्रिक्स की पारी गई बेकार

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की शुरूआत खराब रही और 1 रन के कुल स्कोर पर 2 विकेट गिर गए, जिसमें कप्तान फाफ डु प्लेसिस का भी विकेट था। इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स ने पारी को संभाला। हेंड्रिक्स एक छोर पर टिके रहे और 54 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली। नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 38 रन बनाए।

सनराइजर्स के लिए रूलोफ वैन डेर मर्व ने दो विकेट, ओटनील बार्टमैन, सिसांडा मगाला, ब्राइडन कारसे औऱ मार्को यान्सेन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

मार्करम के शतक से उड़े सुपर किंग्स

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की शुरूआत खराब रही औऱ पहले दो विकेट सिर्फ 10 रन पर गिर गए। फिर कप्तान एडेन मार्करम ने जॉर्डन हरमन के साथ तीसरे विकेट के लिए 99 रन और ट्रिस्टन स्टबस के साथ चौथे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। मार्करम ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें उन्होंने छह चौके और छह छक्को जड़े। वहीं हरमन ने 36 गेंदो में 48 रन बनाए।  

Advertisement

सुपर किंग्स के लिए लिजाड विलियम्स ने चार विकेट हासिल किए, उनके अलावा कोई और गेंदबाज अपना विकेट का खाता नहीं खोल पाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार