गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 33वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 134 रनों पर रोक दिया।

Advertisement

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कैगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए जबकि एनरिच नॉत्र्जे और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिला।

Advertisement

इससे पहले, हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने चार विकेट महज 61 रन पर गंवाए। हैदराबाद ने डेविड वार्नर (0), रिद्धिमान साहा (18), कप्तान केन विलियम्सन (18) और मनीष पांडे (17) के रूप में अपने चार विकेट गंवाए।

इसके कुछ देर बाद केदार जाधव (3) रन बनाकर आउट हुए। फिर अक्षर ने जैसन होल्डर (10) को पवेलियन भेजा। अब्दुल समाद ने फिर पारी संभाली और कुछ शॉट खेले लेकिन वह भी सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। समाद ने 21 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए।

इसके बाद राशिद खान 19 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर जबिक संदीप शर्मा खाता खोले बिना रन आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार तीन गेंदों पर एक चौके के सहारे पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार