18 फरवरी, जोहान्सबर्ग (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी- 20 में भले ही सुरेश रैना अपनी बल्लेबाजी से केवल 15 रन ही बना पाए लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्होंने गजब करते हुए एक शानदार कैच लपक लिया। लाइव स्कोर
Advertisement
रैना ने साउथ अफ्रीकी कप्तान डुमिनी का भुवी की गेंद पर उलटा भागकर बेहद ही मुश्किल कैच लपकर कमाल कर दिया। डुमिनी कोई खास कमाल नहीं कर पाए और केवल 3 रन बनाकर आउट हुए।
Advertisement
सुरेश रैना ने अपने टी- 20 इंटरनेशनल में अपना 33वां कैच लपकर धमाल मचा दिया है। सभी जानते हैं कि रैना टी- 20 में जहां एक शानदार बल्लेबाज हैं तो वहीं फील्डर के तौर पर कमाल के हैं।
सुरेश रैना की फील्डिंग का करिश्मा ऐसा ही कि महान फील्डर रहे जोंटी रोड्स ने भी रैना को कमाल का फील्डर माना था।