रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुरुवार (18 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पारी का 51वां रन बनाते ही अपने करियर के 6000 रन पूरे कर लिए। कोहली ने इस दौरान 47 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली।

Advertisement

विराट कोहली के इस अनोखे कारनामे के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए कोहली को बधाई दी। साथ ही रैना ने यह भी कहा कि वो कोहली को ऐसे ही लगातार बनाते हुए देखना चाहते है।

Advertisement

रेना ने कहा," यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। आईपीएल में सबसे पहले 6000 रन बनाने वाले खिलाड़ी से मिले। आपको बल्लेबाजी करते हुए देख एक सुखद अनुभव था, आपको और भी ज्यादा कमाल करें। जिंदगी में आपको ढ़ेरों तरक्की।"

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार