IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अचानक से लाइमलाइट में आ गए हैं। मैदान से बाहर सूर्या ने कुछ ऐसा किय़ा है जिसने सूर्या को सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में ला दिया है। मुंबई इंडियंस के इस स्टार खिलाड़ी को हाल ही में एक इवेंट के दौरान फ़िल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना के किरदार 'रहमान डकैत' द्वारा किए गए मशहूर डांस स्टेप्स को हूबहू दोहराते हुए देखा गया।

Advertisement

सूर्या की ये परफ़ॉर्मेंस धुरंधर के वायरल ट्रैक 'Fa9la' से प्रेरित थी, जो फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद से ही एक सेंसेशन बन गया। इस गाने में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के तौर पर ज़बरदस्त और स्टाइलिश एंट्री की है। अब तो इस मूवी का दूसरा पार्ट भी आ गया है लेकिन पहले पार्ट का ये गाना आज भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फ़ैन्स इसके सिग्नेचर मूव्स को कॉपी कर रहे हैं।

Advertisement

इस इवेंट में, सूर्यकुमार ने इस किरदार के स्वैग और अंदाज़ को पूरी तरह से अपनाया और उनकी परफॉर्मेंस देखक दर्शकों ने ज़ोरदार तालियां भी बजाईं और इस पल के वीडियो तेज़ी से वायरल हो गए। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, आईपीएल 2026 का पहला हफ्ता खत्म होने वाला है और सभी टीमों ने अपना एक-एक मैच खेल लिया है। लखनऊ और दिल्ली के बीच हुए मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति काफी रोमांचक हो गई है। लखनऊ पर जीत के साथ दिल्ली की टीम पॉंइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली का नेट रनरेट +1.397 है। राजस्थान रॉयल्स पहले और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे नंबर पर काबिज हैं। मुंबई इंडियंस औऱ पंजाब किंग्स ने भी अपने मुकाबले जीते हैं लेकिन रनरेट के मामले में दिल्ली से पीछे हैं औऱ क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार