Suryakumar Yadav Record: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बुधवार, 29 अक्टूबर को कैनबरा के मनुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि SKY के पास वो रिकॉर्ड बनाने का मौका है जो कि अब तक दुनिया के सिर्फ चार खिलाड़ी ही बना पाए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में अगर अपनी इनिंग के दौरान दो छक्के मारते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 छक्के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। जान लें कि टीम इंडिया के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली भी अपने टी20I करियर के दौरान ये कारनामा नहीं कर पाए थे।

Advertisement

खास बात ये भी है कि टी20 इंटरनेशनल में 150 या उससे ज्यादा छक्के दुनिया के सिर्फ चार ही खिलाड़ियों ने मारे हैं। इस लिस्ट में भारत के हिटमैन रोहित शर्मा (205 छक्के), यूएई के मुहम्मद वसीम (187 छक्के), न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (173 छक्के), और इंग्लैंड के जोस बटलर (172 छक्के) का नाम शामिल है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा (भारत) - 205 छक्के

मुहम्मद वसीम (यूएई) - 187 छक्के

Advertisement

मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) - 173 छक्के

जोस बटलर (इंग्लैंड) - 172 छक्के

निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) - 149 छक्के

Advertisement

सूर्यकुमार यादव (भारत) - 148 छक्के

ये भी जान लीजिए कि टीम इंडिया के कैप्टन सूर्यकुमार यादव देश के लिए टी20I फॉर्मेट में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 90 मैचों की 85 इनिंग में 2,670 रन बनाते हुए ये कारनामा किया है। इस खास लिस्ट में SKY के ऊपर सिर्फ रोहित शर्मा (159 मैचों की 151 इनिंग में 4,231 रन) और विराट कोहली (125 मैचों की 117 इनिंग में 4,188 रन) ही मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भारत की T20I टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार