23 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) इन दिनों धोनी की फिल्म को लेकर चर्चा जोर – शोर से हैं। इस फिल्म में खासकर जिस तरह से धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपुत ने निभाया है उससे हर तरफ सुशांत की बल्लेबाजी स्टाइल की चर्चा हो रही है।
एक तरफ जहां सचिन ने सुशांत की बल्लेबाजी को देखकर मोहित हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर मीडिया में खबर आई है कि सुशांत सिंह राजपुत ने अपने अभ्यास के दिनों में कुछ ऐसा कर दिखाया था जिससे सचिन को हैरान कर दिया है।
बात उस समय की है जब फिल्म को लेकर सुशांत मुंबई के स्टेडियम में क्रिकेट का अभ्यास कर रहे थे तो उसी स्टेडियम में सचिन के बेटे अर्जन तेंदुलकर भी अभ्यास करते थे। अभ्यास करने के क्रम में सुशांत सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर धमाकेदार 2 छक्का लगाए जिससे अर्जुन भी सुशांत सिंह की बल्लेबाजी को देखकर हक्का बक्का रह गए थे।
ऐसे में अब क्रिकेट फैन्स को फिल्म का बेसर्बी से इंतजार है औऱ साथ ही धोनी के स्टाइनल में जिस तरह से सुशांत ने खुद को ढ़ाल लिया है वो अद्भूत है।