21 जनवरी, कोलकाता (CRICKETNMORE)> सईद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2018 में पंजाब और कर्नाटक के बीच खेले गए रोमांचक मैच में पंजाब की टीम ने सुपरओवर वाले मैच में 4 रन से जीत दर्ज कर ली। 

Advertisement

सुपरओवर वाले ओवर में पंजाब की टीम ने एक ओवर में 15 रन बनाए जिसमें मनदीप सिंह ने 10 और युवराज सिंह ने 5 रन बनाए। कर्नाटक की टीम सुपरओवर में 11 रन ही बना सकी।

इससे पहले कर्नाटक की टीम ने 20 ओवर में 158 रन बनाए थे जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम भी 20 ओवर में 9 विकेट पर 158 रन ही बना सकी जिसके बाद मैच का नतीजा सुपरओवर के जरीए निकाला गया।

वैसे पंजाब की पारी के तरफ से युवराज सिंहने 25 गेंद पर 29 रन बनाए तो वहीं हरभजन सिंह ने धमाल करते हुए 19 गेंद पर 33 रन बनाए।

Advertisement

हरभजन सिंह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए थे मनदीप सिंह ने 45 रन का योगदान दिया था। गेंदबाजी में हरभजन सिंह ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट चटकाए।

गौरतलब है कि हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये आईपीएळ ऑक्शन में रखा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार