रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) की तूफानी पारी और अली खान (Ali Khan) की किफायती गेंदबाजी के दम पर दिल्ली बुल्स ने शेख जायद स्टेडियम में खेले गए अबू धाबी टी-10 लीग (T10 League 2021) के दसवें मुकाबले में बनाम डेक्कन ग्लैडिएटर्स को 8 विकेट से हरा दिया। डेक्कन के 118 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम ने सिर्फ 8.1 ओवर में 122 रन बनाकर जीत हासिल की। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन की टीम ने कप्तान कीरोन पोलार्ड की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। पोलार्ड ने 18 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। इसके अलावा आजम खान ने 22 रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

दिल्ली के लिए अली खान ने दो ओवरों में सिर्फ 4 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जिसमें पोलार्ड और ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद का विकेट शामिल था। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को रहमानुल्लाह गुरबाज और एविन लुईस की जोड़ी ने तूफानी शुरूआत दी और 4.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े। गुरबाज ने 20 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 47, वहीं लुईस ने 14 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 35 रन की पारी खेली। इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में नाबाद 28 रन की पारी खेल टीम को जीत री दहलीज पार करवाई। 

डेक्कन के लिए स्टार स्पिनर इमरान ताहिर ही 2 विकेट लेने में कामयाब रहे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार