इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी फिर से इंग्लैंड की टीम में हुई है और आने वाले समय में वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे।

Advertisement

फिलहाल अभ्यास में जुटे बेन स्टोक्स ने यूएई में चल रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बयान देते हुए उन टीमों का नाम बताया है जिनके बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जा सकता है।

स्टोक्स ने पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले को लेकर ट्वीट किया और उन्होंने पाकिस्तान की ओर से 7 गेंदों में 25 रन बनाकर अपनी  धमाकेदार पारी के दम पर मैच जिताने वाले पाकिस्तान के फीनिशर आसिफ अली की जमकर तारीफ की।

बेन स्टोक्स ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा,"इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान फाइनल?"

अभी तक पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उन्हें अभी तक एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। दोनों ही टीमों में कई खतरनाक बल्लेबाज और गेंदबाज शामिल हैं जो अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं।

बता दें कि स्टोक्स ने मानसिक शांति के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार