Chris Greaves: टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पहले दिन खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में स्कॉर्टलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश को 6 रनों से हरा दिया। स्कॉर्टलैंड को मिली इस जीत के हीरो रहे 31 साल के क्रिस ग्रीव्स, जिन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मजबूत बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया।

Advertisement

क्रिस ग्रीव्स ने एक वक्त हार की दहलीज पर खड़ी स्कॉर्टलैंड के लिए पहले बल्ले से 28 बॉल में 45 रन बनाए उसके बाद दो विकेट भी लिए, जिसमें शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम का विकेट शामिल था। क्रिस ग्रीव्स का जीवन संघर्षों से भरा हुआ रहा है। स्कॉटलैंड के कप्तान काइल कोएत्ज़ेर ने मैच के बाद बताया कि क्रिस ग्रीव्स अमेजन के लिए डिलीवरी किया करते थे।

Advertisement

काइल कोएत्ज़ेर ने कहा, 'वास्तव में ग्रीव्स पर गर्व है, उन्हें बहुत त्याग करना पड़ा है। वह कुछ समय पहले अमेज़न के लिए पार्सल डिलीवर कर रहा था और अब उसे मैन ऑफ़ द मैच मिल रहा है और वह बांग्लादेश के खिलाफ खेल रहा है। यह उनके लिए एक अविश्वसनीय दिन था लेकिन यह हमारे लिए आश्चर्य की बात नहीं थी। हम जानते थे कि उसके पास ऐसा करने की क्षमता है।'

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉर्टलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 140 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर केवल 134 रन बना सकी थी। स्कॉर्टलैंड को मिली इस जीत के बाद उनके देश में जश्न का माहौल है वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश में मातम पसरा हुआ है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार