Bangladesh vs South Africa 1st Test: बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम (Taijul Islam 200 Test Wickets) ने सोमवार (21 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। पहले दिन के अंत तक तैजुल ने 15 ओवर में 49 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले दूसरे बांग्लादेशी

Advertisement

इस्लाम बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अब 48 टेस्ट की 85 पारियों में 201 विकेट हो गए हैं। उनसे पहले शाकिब अल हसन ने ही यह कारनामा किया था। शाकिब के नाम 121 टेस्ट पारियों मे 246 विकेट दर्ज हैं। 

सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट

बांग्लादेश के लिए सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड तैजुल के नाम दर्ज हो गया है, उन्होंने 48 मैच की उम्र में यह कारनामा किया है। बता दें कि शाकिब ने 54 टेस्ट में अपने 200 विकेट पूरे किए थे। 

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट 

Advertisement

246 - शाकिब अल हसन (121 पारी) 

200* - तैजुल इस्लाम (85 पारी) 

183* - मेहदी हसन मिराज (83 पारी) 

Advertisement

100 - मोहम्मद रफीक (48 पारी) 

78 - मशरफे मुर्तजा (51 पारी) 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी के चलते दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा।  इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 34 रन की बढ़त बना ली है। पहले दिन के अंत पप वियान मल्डर ने 17 रन और काइल वेरेन ने 18 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश टीम पहली पारी में 106 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार