तमिलनाडु ने सोमवार (21 नवंबर) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी (VIJAY HAZARE TROPHY) 2022 के मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 435 रनों के विशाल अंतर (Biggest List A Win) से हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही तमिलनाडु ने रनों के लिहाज से लिस्ट ए यानी 50 ओवर क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत हासिल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

507 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम 28.4 ओवरों में सिर्फ 71 रनों पर ऑलआउट हो गई। तमिलनाडु के लिए गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए सिर्फ 12 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु की टीम ने नारायण जगदीसन के रिकॉर्डतोड़ दोहरे शतक के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 506 रन बनाए। जो लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसा बड़ा स्कोर है। 

जगदीसन ने 196.45 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 25 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 277 रनों की पारी खेली। जो लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। 

साई सुदर्शन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 38.3 ओवर में 416 रन की साझेदारी की। जो लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है।  सुदर्शन ने 102 गेंदों में 19 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 154 रनों की पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार