21 जून। टांटन में खेले जा रहे महिला टी- 20 त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने साउथ अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ मैच को 121 रन से जीत लिया।
Advertisement
इस मैच में इंग्लैंड की महिली टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए जो महिला टी- 20 इंटरनेशनल में किसी टीम के द्वारा बनाया गया सर्वाधिक टीम स्कोर है।
इस मैच में इंग्लैंड महिला टीम की टैमी बीअमोंट ने शानदार 116 रन बनाए और साथ ही डेनियल व्याट ने 56 रन की पारी खेली। इसके अलावा कैथरीन ब्रंट ने धमाकेदार 42 रन बनाए।
आपको बता दें कि 20 जून को ही इसी टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 20 ओवर में 1 विकेट पर 216 रन बनाए थे।