हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल (Tanmay Agarwal) ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ हैदराबाद के नेक्सजेन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2023-24 के मुकाबले में शनिवार (27 जनवरी) को दो और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। तन्मय ने 181 गेंदों में 34 चौकों और 26 छक्कों की मदद से 366 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में 292 रन उन्होंने सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए।

 
Advertisement

तन्मय एक फर्स्ट क्लास पारी और मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एक फर्स्ट क्लास पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड इससे पहले न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो के नाम था, जिन्होंने साल 2015 में ऑकलैंड के लिए खेलते हुए सैंट्रल डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ हुए मैच में अपनी पारी में 23 छक्के जड़े थे।  

Advertisement

वहीं एक फर्स्ट क्लास मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड इससे पहले शफीकउल्लाह शिनवारी के नाम था, जिन्होंने 2018 में काबुल के लिए खेलते हुए बूस्ट के खिलाफ हुए मैच में 24 छक्के जड़े थे। 

बता दें कि तन्मय ने शुक्रवार को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए था। वह सिर्फ 147 गेंदों में ही इस आंकड़े तक पहुंच गए थे। 

हैदराबाद ने 59.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 615 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की और 443 रन की विशाल बढ़त हासिल की । तन्मय के अलावा कप्तान राहुल सिंह गहलौत ने 105 गेंदों में 185 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 440 रनों की विशाल साझेदारी की। 

Also Read: Live Score

Advertisement

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अरुणाचल प्रदेश की टीम 39.4 ओवर में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार