टी-20 सीरीज के पहले मैच में बुधवार को यहां जयपुर में एक रोमांचक मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की। अब भारतीय टीम जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। जयपुर में मेजबान टीम पहले मैच से कई अच्छी चीजें ले सकती है। जैसे, शर्मा के स्ट्रोक से भरे 48 रन, रविचंद्रन अश्विन के दो महत्वपूर्ण विकेट के अलावा, सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों पर 62 रन बनाकर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के अवसर का भरपूर फायदा उठाया। साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने अपने चार ओवरों में 24 रन देकर दो विकेट लिए।

Advertisement

भारत को पिछले मैच में अंतिम चार ओवरों में 23 रनों की जरूरत थी, जिससे भारत के जल्द जीतने की उम्मीद की जा सकती थी। लेकिन कप्तान टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन की न्यूजीलैंड की तेज तिकड़ी ने 17वें, 18वें और 19वें ओवर में सिर्फ 13 रन देकर अंतिम ओवर में मैच को रोमांचक बना दिया। क्योंकि 20वें ओवर में भारत को जीतने के लिए 6 रनों की आवश्यकता थी।

Advertisement

इसके बाद, डेरिल मिचेल के आखिरी ओवर में ऋषभ पंत ने दो गेंद शेष रहते चौका मारकर टीम को जीत दिलाई।

हालांकि मार्टिन गुप्टिल (42 गेंदों में 70 रन) और मार्क चैपमैन (50 गेंदों में 63 रन) की शानदार पारी के अलावा न्यूजीलैंड अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश होगा। लेकिन उन्हें एहसास है कि मध्य क्रम के बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत है।

 

गुप्टिल और चैपमैन की 109 रन की साझेदारी के बाद बाकी बल्लेबाज अंतिम पांच ओवरों में तेज गति से रन नहीं बना सके। इसके कारण उनसे आखिर में 15-20 रन कम बने, जो उनसे उम्मीद नहीं थी। कीवी टीम यह भी चाहेगी कि पावर-प्ले में उसके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करें।

दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि पारी के अंतिम ओवर में मिचेल सेंटनर के शॉट मारने के बाद गेंद रोकते समय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के हाथ में चोट लग गई थी, जिससे अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सिराज शुक्रवार के मैच के लिए उपलब्ध है या नहीं।

Advertisement

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल,ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, टिम सेफर्ट।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार