4 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंगूठे से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा था।  धोनी के फैन के लिए हालांकि अच्छी खबर यह है कि अब उनके अंगूठे में कोई चोट नहीं है और वह फिट हैं। 

Advertisement

एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "है तो पहाड़ी, वह एक योद्धा है। 300 से भी अधिक वनडे खेलने के बाद क्या आप मानते हैं कि ये छोटी चीजें उन्हें परेशान करेंगी। उनके पास इससे बाहर आने की अद्भुत क्षमता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका अंगूठा ठीक है और इसमें घबराने की कोई बात नहीं है।" 

Advertisement

टीम प्रबंधन के सूत्रों ने पुष्टि की है कि विकटकीपिंग करते समय अंगूठे पर चोट लगना धोनी के लिए कोई नई बात नहीं है और ऐसी चीजें उन पर ज्यादा प्रभाव नहीं डालती है।

वास्तव में, धोनी ने चोटों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है और बाकी खिलाड़ियों को इससे सीख लेनी चाहिए। 

उन्होंने कहा, "अगर आप कोई मैच खेलने से पहले 100 प्रतिशत फिट होने का इंतजार करते हैं तो शायद आपको इसके लिए पांच साल तक का इंतजार करना होगा। इससे पहले कि मैं जो कुछ भी कर सकता हूं (दर्द के साथ खेलना) वह करूं।" 

भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि टीम को अभी शनिवार को श्रीलंका के साथ अपना अंतिम लीग मैच खेलना है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार