ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट (Rescheduled match) के पहले दिन पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 338 रन बना लिए हैं। बारिश के खलल के कारण पहले दिन सिर्फ 73 ओवरों का ही खेल हो सका। दिन का खेल खत्म होने पर रविंद्र जडेजा (89) और मोहम्मद शमी (0) नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 27 रन के कुल स्कोर पर शुभमन गिल (17) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा (13), हनुमा विहारी (20), विराट कोहली (11) और श्रेयस अय्यर (15) भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए और भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 98 हो गया। 

इसके बाद ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 222 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। यह इंग्लैंड के खिलाफ छठे विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। पंत ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 111 गेंदों में 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 146 रनों की पारी खेली। पंत ने इस दौरान सिर्फ 89 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो इस मैदान पर किसी भी खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया सबसे तेज शतक है। 

जडेजा 163 गेंदों में 10 चौकों की मदद से नाबाद 83 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट, मैथ्यू पॉट्स ने दो, वहीं बेन स्टोक्स और जो रूट ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार