19 सितंबर,(CRICKETNMORE)। नजाकत खान (92) और कप्तान अंशुमन रथ (73) ने पहले विकेट के लिए 174 रन की शतकीय साझेदारी कर यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया। हांलाकि इस रिकॉर्ड साझेदारी के बावजूद हांगकांग को एशिया कप-2018 के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में भारत के हाथों 26 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद हांगकांग की टीम एशिया कप-2018 से बाहर हो गई। हांगकांग को अपने पहले मैच में पाकिस्तान से आठ विकेट से शिकस्त मिली थी। 

Advertisement

इसके बाद टीम इंडिया ने कुछ ऐसा किया,जिसने सबका दिल जीत लिया। भारतीय खिलाड़ी शानदार खेल भावना दिखाते हुए मैच के बाद हॉंग-कॉंग के ड्रेसिंग रूप में गए और उनके सभी खिलाड़ियों के साथ मुलाकात है।  

Advertisement

इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शिखर धवन (127) के करियर के 14वें शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 285 रन का मजबूत स्कोर बनाया। लेकिन हांगकांग की टीम अविश्ननीय प्रदर्शन के बावजूद निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 259 रन ही बना सकी। 

छह बार की चैम्पियन भारत से मिले 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग के बल्लेबाजों ने 34वें ओवर तक बिना किसी नुकसान के 174 रन बना लिए थे और उसे मैच जीतने के लिए 112 रन और बनाने थे जबकि उसके पास पूरे 10 विकेट शेष थे। लेकिन कप्तान अंशुमन रथ का विकेट गिरने के बाद पूरी पारी लड़खड़ा गई और 63 रन के अंदर पूरी टीम पवेलियन लौट गए।  


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार