ऐसे किया था धोनी ने अपने प्यार का इजहार, आज हैं शादी की सालगिरह PHOTOS

Updated: Tue, Jul 04 2017 20:08 IST
टीम इंड़िया ()

4 जुलाई (CRICKETNMORE) : आज का दिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए बेहद खास हैं क्योंकि आज ही के दिन वें शादी के अटूट बंधन में बंधे थे। धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 में साक्षी के साथ हुई थी। इस जोड़ी को क्रिकेट जगत की खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता हैं।

आईए एक नजर ड़ालते हैं धोनी की लव लाइफ के ऊपर :- 

वो वक्त था जब टीम इंडिया कोलकाता के ईडन गार्डन में पाकिस्तान के साथ मैच खेल रही थी। उस वक्त धोनी वहां के ताज होटल में ठहरे हुए थे, धोनी होटल पहुंचे लेकिन उनका की-कार्ड कहीं पर खो जाता हैं फिर वें मदद मांगने के लिए साक्षी के पास जातें हैं। जो कि ताज होटल में इंटर्नशिप कर रही होती हैं।

 

साक्षी, धोनी को नहीं पहचानती और उनसे अपनी आईडी मांगती हैं उनकी धोनी कहते है कि उनका आईडी कार्ड उनके रूम में हैं फिर साक्षी डिटेल्स चैक करने के लिए उनके साथ रूम तक जाती हैं।

 

जब साक्षी, धोनी की आईडी देखने के बाद वापस आती हैं तो उनके दोस्त उनसे पूंछते हैं कि क्या तुम सच में नहीं जानती हो कि महेन्द्र सिंह धोनी कौन है ? साक्षी कहती हैं नहीं ।

 

धोनी को पहचानने के बाद वे एक फूलों का गुलदस्ता लेकर धोनी के पास जाती हैं और उनसे मांफी मांगती हैं। लेकिन धोनी साक्षी का ऑटोग्राफ मांगते हैं, वो कहते हैं कि मुझे वो लोग बहुत अच्छे लगते हैं जो कि अपने काम को ज्यादा तरजीह देते हैं।

इसके बाद में वे आपस में अपने नंबर एक्सचेंज करते हैं, यहां से शुरु होती हैं कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी की लव स्टोरी।

Lokesh Dhakad / Cricketnmore

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें