21 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार हार का स्वाद चख रही बांग्लादेश टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल जांघ में चोट के कारण पूरे साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। तमीम 22 अक्टूबर को वापस अपने घर लौटेंगे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे और टी20 सीरीज नही खेल पाएंगे।  

Advertisement

दौरे की शुरुआत से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान तमीम की जांघ में चोट लगी थी। लेकिन इसे नजरअंदाज करते हुए उन्होंने पहला टेस्ट मैच खेला, जिसके बाद यह चोट काफी बढ़ गई। इसके चलते वह दूसरा टेस्ट मैच और पहला वनडे मैच नही खेल पाए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे वनडे मैच में वापसी की और 23 रन की पारी खेली। इस दौरान उनकी चोट काफी बढ़ गई है और वह इस वजह से बांग्लादेश प्रीमियर लीग से पहले दो हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तमीम इकबाल की जगह मोमिनुल हक को टी20 इंटरनेशनल सीरीज के अंत तक साउथ अफ्रीका में ही रूकने के लिए कहा है। तमीम से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान भी बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह शफीउल इस्लाम को टीम में शामिल किया गया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार