3 अगस्त, कोलंबो (CRICKETNMORE)। भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

भारत के 85 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहला मौका है जब दो ऐसे बल्लेबाजों ने पारी की शुरुआत की है जिनका टेस्ट में बेस्ट स्कोर 190 के क्रम में रहा है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है।ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS  

Advertisement

टेस्ट में केएल राहुल का बेस्ट स्कोर 199 रन रहा है जो उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में बनाया था। जबकि शिखर धवन का बेस्ट स्कोर 190 रन है जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान बनाए। 

राहुल और धवन ने मिलकर दूसरे टेस्ट मैच में भारत को तेज शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10.1 ओवर में 56 रन जोड़े। लेकिन आतिशी पारी खेलने के चक्कर में धवन दिलरूवन परेरा की गेंद पर एलबीडब्लयू आउट हो गए।ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका PHOTOS  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार