31 अगस्त, कोलंबो (CRICKETNMORE)> कोलंबो में विराट कोहली और रोहित शर्मा चौथे वनडे में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं। दोनों बल्लेबाज श्रीलंका के हर एक गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। ये खबर लिखे जाने तक भारत की टीम ने 28 ओवर में 211 रन बना लिए हैं।  लाइव स्कोर

Advertisement

इस समय रोहित शर्मा 82 और विराट कोहली 121 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने मिलकर एक खास रिकॉर्ड को बना लिया है। दोनों ने अबतक दूसरे विकेट के लिए 200 रन की पार्टनरशिप कर ली है। श्रीलंका में वनडे क्रिकेट में भारत के बल्लेबाजों के द्वारा किया गया दूसरे विकेट की यह सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले धवन औऱ कोहली ने साल 2017 में दांबुला में 197 रन की नाबाद पार्नरशिप दूसरे विकेट के लिए करी थी।  क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

Advertisement

इसके अलावा वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा और कोहली ने अबतक 3 बार 200 या उससे रन की साझेदारी करने का कमाल कर दिखाया है। आपको बता दें कि वनडे में भारत के तरफ से इससे पहले सचिन तेंदुलकर और गांगुली ने और साथ ही गंभीर और कोहली ने 3 दफा 200 या उससे ज्यादा रन की पार्टनरशिप कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार