भारत ने साउथ अफ्रीका के 4 मैचों की T20I सीरीज के आखिरी मैच में तिलक वर्मा (Tilak Varma) और संजू सैमसन (Sanju Samson) के शतकों की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में एक विकेट खोकर 283 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसी के साथ इन दोनों ने T20I में भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली। 

Advertisement

तिलक वर्मा ने 47 गेंद में 9 चौको और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन की शतकीय पारी खेली। संजू सैमसन ने 56 गेंद में 6 चौको और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 109 रन की शतकीय पारी खेली। तिलक और संजू ने 210(86)* रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। ये भारत की तरफ से T20I में सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा और रिंकू सिंह के नाम था, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 190* रन की साझेदारी की थी। 

Advertisement

इसके अलावा तिलक और संजू की 210(86)* रन की साझेदारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सभी बड़ी साझेदारी है। तिलक ने लगातार दूसरा शतक जड़ा है। वहीं संजू का इस साल ये तीसरा शतक है। वो एक साल में तीन शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। संजू ने इस मैच में 51 गेंद में शतक जड़ दिया जबकि तिलक ने 41 गेंद में शतक जड़ा। T20I में पहली बार दो शतक लगे हैं। 

इसी के साथ तिलक भारत की तरफ से सबसे तेज शतक जड़ने के मामलें में तीसरे स्थान पर आ गए। भारत की तरफ से सबसे तेज शतक 35 गेंद में रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ जड़ा था। 40 गेंद में संजू ने इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा था। 

एक T20I मैच में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी 

10 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (2017)

Advertisement

10 - संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका (2024)

10 - तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2024)

 9 - सूर्यकुमार बनाम श्रीलंका (2023)

Advertisement

 9 - संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका (2024)

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, एंडिले सिमलेन, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार