8 मई,(CRICKETNMORE)। गेंद से छेड़खानी के मामले में स्टीव स्मिथ पर बैन के बाद टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया की वनडे औऱ आरोन फिंच को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। 

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (8 मई) को इसका एलान किया। टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे पेन अगले महीने होने वाले इंग्लैंड दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम की कप्तानी करेंगे, और फिंच उपकप्तान रहेंगे। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज के लिए फिंच ऑस्ट्रेलिया टीम का नेतृत्व करेंगे। 

Advertisement

फिंच वनडे टीम की कप्तानी की रेस में सबसे आगे थे लेकिन पेन के साथ जाने का फैसला किया। हालांकि सीए के चीफ सिलेक्टर ट्रेवर होन्स ने कहा है कि पेन को नियुक्ति स्थाई नहीं है। 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय और टी20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान भी किया गया है। इन दोनों ही सीरीज से मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं।

 

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: टिम पेन (कप्तान), आरोन फिंच (उपकप्तान), एश्टन अगर, एलेक्स केरी, जोश हैज़लवुड, ट्रेविस हेड, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, जाई रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, बिली स्टैनलेक , मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई

Advertisement

टी-20 टीम: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी (उपकप्तान और विकेटकीपर), एश्टन अगर, ट्रेविस हेड, निक मैडिनसन, ग्लेन मैक्सवेल, झाई रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्विपसन, एंड्रयू टाई, जैक वाइल्डर्मथ

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार