3 दिसंबर। रणजी ट्रॉफी 2019-20 के लिए तमिलनाडु की टीम का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु क्रिकेट मैनेजमेंट ने पहले दो मैच के लिए तमिलनाडु की टीम का ऐलान किया है। ऑलराउंडर विजय शंकर को तमिलनाडु की टीम का कप्तान बनाया गया है तो वहीं बाबा अपराजित को टीम का उकप्तान नियुक्त किया गया है।

Advertisement

इसके साथ - साथ तमिलनाडु की टीम में अश्विन और दिनेश कार्तिक जैसे दिग्गज भी मौजूद हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर रणजी ट्रॉफी में दूसरे मैच से टीम में शामिल होंगे। इस समय वॉशिंगटन सुंदर का चयन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए हुआ है। टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर तमिलनाडु की टीम के साथ जुड़ेंगे।

Advertisement

ऱणजी ट्रॉफी 2019-20 का आगाज 9 दिसंबर से होने वाला है। रणजी ट्रॉफी 9 दिसंबर से शुरू होकर 13 मार्च तक खेला जाएगा। तमिलनाडु की टीम का पहला मैच कर्नाटक के खिलाफ खेला जाएगा।

तमिलनाडु की टीम पहले 2 मैच के लिए

विजय शंकर (कप्तान), बी अपराजित (उपकप्तान), एम विजय, अभिनव मुकुंद, के दिनेश कार्तिक, एन जगदीसन, आर अश्विन, आर साई किशोर, टी नटराजन, के विग्नेश, अभिषेक तंवर, एम अश्विन, एम सिद्धार्थ, शाहरुख खान, के मुकुंठ

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार