Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज टॉम लैथम (Tom Latham Test Records) ने माउंड मॉन्गनुई के बे ओवल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन शानदा बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 15वां शतक लगाया। लैथम ने 246 गेंदों में 137 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का जड़ा और इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

लैथम ने इस पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर अपने 6000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। बता दें कि उन्होंने अपने करियर में 1 टेस्ट में नंबर 3 पर 1 टेस्ट में नंबर 4 पर बल्लेबाजी की है।

न्यूजीलैंड के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर जॉन राइट हैं, जिन्होंने 5260 रन बनाए थे।

गौरतलब है कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 334 रन बना लिए हैं। लैथम के अलावा डेवोन कॉनवे 279 गेंदों में 178 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें वह 25 चौके जड़ चुके हैं। कॉनवे-लैथम ने मिलकर पहले विकेट के लिए 86.4 ओवर में 323 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के 95 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब पहले विकेट के लिए 300 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है।

इससे पहले साल 1972 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही ग्लेन टर्नर और टेरी जार्विस ने पहले विकेट के लिए 387 रन की साझेदारी की थी।

Advertisement

बता दें कि मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फिलहाल लैथम पहले स्थान पर हैं। अभी तक 5 पारियों में उन्होंने 326 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार