न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने बुधवार को कहा कि रॉस टेलर को टेस्ट टीम में पहली स्लिप या ड्रेसिंग रूम में नहीं देखना थोड़ा अलग होगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि टेलर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम में युवाओं को मौका मिलेगा। टेलर ने अपने 15 साल के लंबे करियर में 112 टेस्ट मैचों में 19 शतक और 35 अर्धशतक सहित 44.66 की औसत से 7,683 रन बनाए हैं, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

Advertisement

क्राइस्टचर्च में हेगले ओवल में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में, टेलर ने ब्लैककैप की जीत पर मुहर लगाने के लिए इबादत हुसैन का अंतिम विकेट लिया और खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपने करियर का शानदार अंत किया।

Advertisement

एसईएनजेड मॉनिर्ंग शो में लैथम ने कहा, "वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिसके साथ मैंने न्यूजीलैंड में सबसे अधिक क्रिकेट खेला है। उन्हें पहली स्लिप में या ड्रेसिंग रूम में न देखना थोड़ा अलग होगा और पहले दो मैचों के लिए थोड़ा सा समायोजन करना होगा। किसी के पास इतने वर्षों का करियर होना अद्भुत है, दुनियाभर की परिस्थितियों में सभी विरोधों के खिलाफ प्रदर्शन करना एक बहुत बड़ी बात है।"

अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का अगला टेस्ट मैच आने के साथ, लैथम को उम्मीद है कि नियमि

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार