Top 5 Bowlers With Most Wickets in ICC Womens World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट  टीम ने 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम  कर लिया। आइए जानते हैं आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में

Advertisement

दीप्ति  शर्मा

Advertisement

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर रहीं। दीप्तिन ने 9 पारियों में 22 विकेट हासिल किए , जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 39 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और यह कमाल उन्होंने फाइनल मुकाबले में किया। 

दीप्ति महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में 5 विकेट लेने वाली इतिहास की दूसरी  खिलाड़ी बनीं। वह एक महिला वनडे वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहीं। 

एनाबेल सदरलैंड

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड ने टूर्नामेंट में 7 मैच में 17 विकेट हासिल किए। इस दौरान सदरलैंड का बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट रहा। बता दें  कि ऑस्ट्रेलिया  टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। 

Advertisement

सोफी एक्लेस्टोन

इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन लिस्ट  में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 7 मैच में 16 विकेट हासिल किए, जिसमें 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 

श्री चरणी

Advertisement

भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। चरणी ने 9 पारियों में 14 विकेट अपने खाते में डाले, जिसमे 41 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। 

एलाना किंग

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया की स्पिनर एलाना किंग ने 7 मैच में 13 विकेट हासिल किए। इस दौरान किंग का बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 7 विकेट रहा। यह इस एडिशन में किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया बेस्ट प्रदर्शन भी रहा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार