ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शनिवार (8 अक्टूबर) को खेला जाएगा।

Advertisement

NZ vs PAK Match Preview

Advertisement

हाल ही में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उन्हीं के घर पर सात मैचों की टी-20 सीरीज में 4-3 से हराया था, लेकिन ट्राई सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 21 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में एक बार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने सबसे ज्यादा रन बनाए। रिज़वान ने 78 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम का मिडिल ऑर्डर अभी भी समस्या बना हुआ है। हैदर अली(06), इफ्तिखार अहमद(13), और आसिल अली(04) ने टीम को निराश किया। कप्तान बाबर भी 25 गेंदों पर सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हुए। 

पाकिस्तान के गेंदबाज़ लगातार ही अच्छा प्रदर्शन कर सके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद वसीम ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मोहम्मद नवाज ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं शहनवाज धानी, हारिस रऊफ, और शादाब खान को एक-एक विकेट मिला। हारिस रऊफ थोड़े महंगे साबित हुए उन्होंने 9.50 की इकोनॉमी से रन लुटाए।

न्यूजीलैंड की बात करें तो टीम के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिशेल चोट के कारण ट्राई सीरीज से बाहर हो चुके हैं, हालांकि इसके बावजूद कीवी टीम काफी बैलेंस नज़र आ रही है। कप्तान केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम में मार्टिन गप्टिल, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, और जिमी नीशम जैसे विस्फोटक बल्लेबाज़ मौजूद हैं जो कि पाकिस्तान के गेंदबाज़ों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

कीवी गेंदबाज़ी की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन और टिम साउथी की तिगड़ी पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों से कठिन सवाल पूछती नज़र आएगी।  
 
NZ vs PAK: Match Details

Advertisement

दिन – शनिवार, अक्टूबर 08, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 11: 30 बजे
वेन्यू – हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

NZ vs PAK: Where to watch?

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट फैंस अमेज़न प्राइम वीडियो पर इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

NZ vs PAK Head-to-Head

कुल – 25
पाकिस्तान – 15
न्यूजीलैंड – 10

NZ vs PAK Team News

Advertisement

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिशेल चोट के कारण ट्राई सीरीज से बाहर हो चुके हैं। मिचेल सेंटनर ने भी पैटरनिटी लीव लेकर अपना नाम सीरीज से वापस ले लिया है।

NZ vs PAK : Match Prediction

न्यूजीलैंड की टीम अपने घर पर ट्राई सीरीज खेल रही है जिसका उन्हें फायदा मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर अभी भी परेशानी की बड़ी वज़ह बना हुआ है। इस मैच में न्यूजीलैंड फेवरेट रहेगी।

Advertisement

NZ vs PAK Probable Playing XI

पाकिस्तान - बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी

न्यूजीलैंड - केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी

Advertisement

NZ vs PAK Fantasy XI

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान, डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज - बाबर आजम, केन विलियमसन, मार्टिन गप्टिल
ऑलराउंडर- शादाब खान, जेम्स नीशम, मोहम्मद नवाज
गेंदबाज़ - हारिस रऊफ़, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार