13 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। WWE सुपरस्टार और सीओओ ट्रिपल-एच ने आईपीएल 2017 की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम को खास तौर पर बनाया गया WWE टाइटल गिफ्ट किया है। इस चैंपियनशिप टाइटल पर मुंबई इंडियंस के नाम की प्लेट लगी हुई है। रिवाज के अनुसार जो खिलाड़ी ये चैंपियनशिप जीतता है, इस बेल्ट की प्लेट्स पर उसका नाम लिखा जाता है।

Advertisement

ट्रिपल-एच ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर दी। उन्होंने मुंबई इंडियंस के इस WWE टाइटल की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा “वादे के अनुसार मुबई इंडियंस, आपका WWE टाइटल और रहा है। दोबारा बधाई हो!  विराट कोहली ने मिताली राज को लेकर की ऐसी पोस्ट, फैंस के कमेंट के बाद किया डिलीट

Advertisement

बता दें कि मई में मुंबई इंडियंस के आईपीएल 10 के चैंपियन बनने के बाद ट्रिपल-एच ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ”बधाई हो मुंबई इंडियंस, WWE की तरफ से आपके लिए कुछ आ रहा है।” अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने T20 में जड़ा दोहरा शतक, गेल,डी विलियर्स जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

ट्रिपल-एच ऐसा पहली बार नहीं कर रहे हैं। इससे पहले जून 2016 में एनबीए टाइटल जीतनें पर क्लीवलैंड कैवलियर्स की टीम को भी उन्होंने ये खास गिफ्ट दिया था। 

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने हाल ही में 2016-17 प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली चेल्सी की टीम को भी खास तरह का WWE चैंपियनशिप टाइटल गिफ्ट किया है। जिसमें दोनों तरफ चेल्सी के नाम की प्लेट्स लगी हुई हैं। 

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने फाइनल मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई का ये कुल तीसरा आईपीएल खिताब है। इससे पहले मुंबई ने 2013 और 2015 में इस खिताब पर कब्जा किया था।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार