Harshal Patel Mankading: IPL 2023 का 15वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में खिलाड़ियों समेत क्रिकेट फैंस की सांसें भी आखिरी गेंद तक अटकी रही। इसी बीच हर्षल पटेल ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर मांकडिंग का असफल प्रयास किया जिसके कारण अब सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। हर्षल पटेल अपनी मांकडिंग वाली हरकत के कारण काफी ट्रोल हो रहे हैं।

Advertisement

ट्विटर पर एक यूजर ने हर्षल पटेल का फोटो शेयर करके लिखा, 'यह पल साबित करता है कि नॉन स्ट्राइकर एंड पर बल्लेबाज़ को आउट करने के लिए स्किल चाहिए होती है।' एक यूजर ने हर्षल पटेल पर मीम बनाकर शेयर किया। उन्होंने मीम में लिखा, 'आईपीएल को फिर से यूएई में करवाओ जय शाह भाई। अब मजाक नहीं हो रहा है।' पुलकित नाम के यूजर ने भी मीम शेयर करके कहा, 'मुझे गुस्सा क्यों दिखा रहे हो? तुम लोग 30-35 रन ज्यादा नहीं मार सकते थे।'

Advertisement

बता दें कि हर्षल पटेल द्वारा किए गए मांकडिंग की बात इस वजह से भी ज्यादा इसलिए हो रही है क्योंकि यहां आरसीबी का यह गेंदबाज़ मन बनाने और मौका मिलने के बावजूद नॉन स्ट्राइक पर खिलाड़ी को आउट नहीं कर सका। दूसरी तरफ आखिरी गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के पास भी सटीक थ्रो करके मैच बराबर करने का मौका था, लेकिन वह भी ऐसा नहीं कर सके।

बात करें अगर पॉइंट्स टेबल की तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम यह मैच जीतकर अब तक अपने 4 मुकाबलों में 3 जीत और एक हार के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार का सामना कर चुकी है। आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल पर सातवें पायदान पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार