भारतीय मूल के निवेथन राधाकृष्णन (Nivethan Radhakrishnan) के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश को दो विकेट से हराने में कामयाब रहा। इससे टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई। टीम ने शनिवार को यहां कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 49.2 ओवरों में 201 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में  ऑस्ट्रेलिया को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन अंतत: टीम ने पांच गेंद शेष रहते मैच को जीत लिया।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद इशाक ने एक छक्का और चार चौके की मदद से 34 रन बनाए। वहीं, नांगेलिया खरोटे पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। वहीं, अहमदजई ने शानदार पांच छक्के और पांच चौके की मदद से 81 रन की पारी खेली। कप्तान शफी ने भी 34 रन की पारी खेलकर टीम में योगदान दिया। इसके बाद कोई भी अन्य खिलाड़ी ज्यादा रन नहीं बना सका और 49.2 ओवर में दस विकेट खोकर 201 रन बनाए।

 ऑस्ट्रेलिया के लिए विलियम सलज्मान ने तीन विकेट झटके और राधाकृष्णन ने भी तीन विकेट झटके। वहीं, कप्तान कूपर ने भी दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.1 ओवर में 202 रन बनाकर मैच को दो विकेट से अपने नाम कर लिया। राधाकृष्णन ने 96 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। वहीं कैम्पबेल केलावे ने 82 गेंदों में तीन चौकों औऱ एक छक्के की बदौलत 51 रन बनाए।

Advertisement

संक्षिप्त स्कोर:

अफगानिस्तान : 201 (मोहम्मद इशाक 34, सुलेमान सफी 37, एजाज अहमद अहमदजई 81; विलियम साल्जमैन 3/43, निवेथन राधाकृष्णन 3/31)।

ऑस्ट्रेलिया : 202/8 (कैंपबेल केलावे 51, निवेथन राधाकृष्णन) 66; नांगेलिया खरोटे 3/35)।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार