India vs South Africa T20I: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), दीपक हुड्डा (Deepak Hooda), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) औऱ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटनरेशऩल मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। 

Advertisement

चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमेटी ने शमी की जगह उमेश यादव और हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा शाहबाज अहमद को भी टीम में शामिल किया गया है।  

Advertisement

हुड्डा पीठ में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह आगे के इलाज के लिए बेंगलुरु स्थित एनसीए पहुंच गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं खेले थे। 

वहीं हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कंडीशनिंग से संबंधित कार्य के लिए एनसीए जाएंगे। 

बता दें कि शमी कोविड-19 से पूरी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। कोविड पॉजिटिव होने के चलते वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार