डर्बी, 2 जुलाई (CRICKETNMORE)| शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला विश्व कप के अपने तीसरे मैच में आज चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत ने अपने पहले दो मैचों में मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को हराया है।

Advertisement

कप्तान मिताली राज, स्मृति मंधाना और पूनम राउत के रूप में भारत का शीर्ष क्रम इस समय अपने शबाब पर है। वहीं तेज गेंदबाजों का अनुभव और स्पिनरों की किफायती गेंदबाजी भारतीय आक्रमण का अचूक हथियार साबित हुए हैं।

Advertisement

भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान से अब तक खेले अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। उसे पहली जीत 2009 में ब्रैडमैन ओवल में दस विकेट से हासिल हुई थी। उसे दूसरी जीत पिछले विश्व कप में कटक में हासिल हुई जहां भारत छह विकेट से विजयी रहा था।  IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

कुल मिलाकर दोनों टीमों के बीच अब तक सात एकदिवसीय मुकाबले हुए हैं और सातों में भारत ने बाजी मारी है। इस समय मिताली जबर्दस्त फॉर्म मे हैं। वहीं भारत की बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति दो मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 196 रन बना चुकी हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में शतक और इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़े थे।

तीन बार की चैम्पियन इंग्लैंड और पिछली उपविजेता वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने करीब-करीब सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा झटका उसकी सबसे ऊंची रैंक की बल्लेबाज बिस्माह मारूफ का चोटिल होना है। उनके के दाएं हाथ में चोट आई है।

Advertisement

पाक की उम्मीदें सना मीर पर होंगी। पाकिस्तान ने बिस्माह मारूफ की जगह 25 वर्षीय इराम को अपनी टीम में शामिल किया है। उन्होंने सात एकदिवसीय मैचों में कुल 37 रन बनाए हैं और उन्हें इस दौरान तीन विकेट हासिल हुए। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार रन और सौ विकेट का डबल पूरा करने वाली टीम की कप्तान सना मीर पर पाकिस्तान टीम को काफी भरोसा है।  IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस विश्व कप के पहले मैच में 207 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम तीन विकेट से हार गई थी। दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 107 रन पर लुढ़ककर पाकिस्तान टीम के हौसले पस्त होते दिखाई दिए और रही सही कसर उसकी टी-20 टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ की चोट से पूरी हो गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार