टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हसीन जहां आए दिन कोई ना कोई पोस्ट या तस्वीर शेयर करके चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच हसीन जहां ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद जहां कुछ लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उनपर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां  को ट्रोल करते हुए लिखा, 'बिना पति की औरत बंजर जमीन होती है भाभी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैडम दिमाग का इलाज कैसा चल रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शमी भाई कहां है और आजकल तुम क्या कर रही हो अकेले।'

Advertisement

मालूम हो कि मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद किसी से छिपा नहीं है। मोहम्‍मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी। शमी की पत्नी हसीन जहां ने कुछ वक्त पहले उन पर और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद काफी विवाद खड़ा हुआ था।

 

पत्नी हसीन जहां से विवाद के बाद भी मोहम्मद शमी अपनी छोटी बच्ची आयरा के काफी करीब हैं। शमी हसीन जहां से पहली बार 2012 में आईपीएल के मैच के दौरान मिले थे। हसीन जहां केकेआर की चीयरलीडर रह चुकी हैं जब शमी केकेआर टीम का हिस्सा थे। 2014 में शमी ने हसीन जहां से शादी कर ली थी। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार